हाय हाय उर्फी जावेद की ये मज़बूरी

author-image
New Update
हाय हाय उर्फी जावेद की ये मज़बूरी

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : उर्फी एक बार फिर चर्चा में हैं। मगर, इस बार वजह है उनका नया गाना। उर्फी का गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' रिलीज हो गया है। उर्फी जावेद ने खुद फैंस से यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। रिलीज के साथ ही गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। गाने में उर्फी का लुक कमाल लग रहा है। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहने हुई है। उनके ब्लाउज का डिजाइन बेहद सेक्सी है। गाने में उर्फी लाल साड़ी पहने बारिश में भीगते हुए डांस कर रही हैं। यह दरअसल 70 के दशक में आई फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' का ऑरिजनल गाना है, जिसमें मनोज कुमार और जीनत अमान नजर आई थीं। उस समय इस गाने ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं और आज भी इस गाने को खूब पसंद किया जाता है।