स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जंगल में घूमने के दौरान जानवरों के साथ फोटो लेना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन यह काफी जोखिम भरा होता है। इससे जान भी जा सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़कों का एक ग्रुप बाघ का पीछा करते हुए एक जंगल की सड़क पार करने की कोशिश करते दिखाया गया है। हालांकि, बाघ किसी तरफ न देखते हुए सीधे एक जंगल की सड़कों को पार कर रहा है। इस बीच कुछ लड़के बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। बाघ बेहद करीब था। लोगों पर हमला भी कर सकता था। इस बीच खतरे की परवाह किए बिना, लड़कों का ग्रुप भागने के बजाय बाघ के करीब जाता रहा। गनीमत है कि बाघ ने लड़कों की तरफ नहीं देखा, नजरअंदाज करते हुए आगे निकल गया।​