टोनी आलम, एएनएम न्यूज: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज में नेताजी मोड़ से सटे एनएच 60 राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आखिरकार रानीगंज थाने की पुलिस ने आकर पथावरोध हटाया। भाजपा के रानीगंज मंडल एक अध्यक्ष देबजीत खां ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को इकबालपुर थाने के मोमिनपुर जाते समय चिंगरी हाटा में गिरफ्तार कर लिया। हमारा विरोध कार्यक्रम इसके खिलाफ है। तृणमूल कांग्रेस हमारे लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
सुकांत मजूमदार एक राजनीतिक कार्यक्रम के लिए जाते समय चिंगड़ी हाटा में गिरफ्तार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी का राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। रानीगंज नेताजी मोड़ के पास एनएच 60 रोड को जाम कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।