भाजपा पर हमलावर हुए लालू यादव

author-image
New Update
भाजपा पर हमलावर हुए लालू यादव

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के लगातार 12वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा अन्य किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही लालू यादव भाजपा पर हमलावर हुए और कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ आना होगा, जो कोई साथ नहीं आएगा देश उसे माफ नहीं करेगा।