मां लक्ष्मी कब आती हैं पृथ्वी पर ?

author-image
Harmeet
New Update
मां लक्ष्मी कब आती हैं पृथ्वी पर ?

एएनएम न्यूज़,ब्यूरो : दुर्गा पूजा समाप्त होते ही और एक बड़ा त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई है, वह है 5 दिन का पर्व दिवाली। दिवाली हिंदूओं का बड़ा त्योहार है और सालभर लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली है और 25 अक्टूबर 2022 को कार्तिक अमावस्या है। कार्तिक अमावस्या को दिवाली अमावस्या भी कहा जाता है। ब्रह्म पुराण के अनुसार कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दीपदान करने से शुभ फल मिलता है।