जानिए भाईदूज का धार्मिक महत्व के बारे में

author-image
New Update
जानिए भाईदूज का धार्मिक महत्व के बारे में

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: माना जाता है कि भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करने से अकाल मृत्यु के भय से मुक्त होता है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इस दिन यमुना तट पर यम की पूजा करने का विधान भी है। बहन अपने भाई को इस दिन प्रेमपूर्वक भोजन कराती है और उन्हें तिलक लगाकर उनकी सुख समृद्धि की कामना करती है। वह बहन सदा सौभाग्यवती रहती है। जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक करवाता है उसे यमदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन यमराज की पूजा के साथ चित्रगुप्त भगवान की भी पूजा होती है। बहन भाई का दीर्घ आयु की कामना करती हे और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है।