बांध में तैरता मिला तीन लड़कियों का शव मची हड़कंप

author-image
New Update
बांध में तैरता मिला तीन लड़कियों का शव मची हड़कंप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बांध से 3 लड़कियों शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कल यानी शनिवार को दोपहर के बाद पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई कि बांध में एक लड़की का शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को बाहर निकाला। पुलिस शव को लेकर अस्पताल पहुंची ही थी कि तभी एक बार फिर पुलिस को सूचना दी गई कि बांध में दो और लड़कियों के शव तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला। दो लड़कियों की उम्र 19 से 20 साल जबकि तीसरी लड़की की उम्र 25 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकाल कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी किसी भी लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल एक साथ तीन शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ​