शरद पूर्णिमा आज, जाने पूजन विधि

author-image
New Update
शरद पूर्णिमा आज, जाने पूजन विधि

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रविवार 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाया जायेगा। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा कहते हैं। यह सभी पूर्णिमा में विशेष स्थान रखती है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर भ्रमण करती हैं। इस रात को जो कोई मां लक्ष्मी की पूजा करता है उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इस बार शरद पूर्णिमा पर कई विशेष शुभ योग बन रहा है।​



पूजा विधि- इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान भी कर सकते हैं। नहाते समय सभी पावन नदियों का ध्यान कर लें। नहाने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।