मौनी रॉय के साथ नजर आय रणबीर कपूर

author-image
New Update
मौनी रॉय के साथ नजर आय रणबीर कपूर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर छाए हुए है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही अब रणबीर कपूर जल्द पापा बनने की गुड न्यूज़ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को दुर्गा पूजा में स्पॉट किया गया। इस दौरान दुर्गा पंडाल से रणबीर कपूर की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। रणबीर कपूर इस दौरान अपनी प्रेग्नेंट वाइफ आलिया भट्ट के साथ नहीं बल्कि बंगाली ब्यूटी मौनी रॉय के साथ दिखाई दिए। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मौनी रॉय इस दौरान सफेद रंग की ऑर्गेंजा साड़ी और हैवी नेकलेस में मांग भरे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। तो वहीं रणबीर कपूर भी व्हाइट एथनिक लुक में काफी जंच रहे थे। इसके साथ ही फिल्म मेकर आयान मुखर्जी इस दौरान मरून कुर्ता में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। ​