ऋतिक रोशन के साथ डांस में जुगलबंदी करती नजर आईं डांडिया क्वीन

author-image
New Update
ऋतिक रोशन के साथ डांस में जुगलबंदी करती नजर आईं डांडिया क्वीन

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट: डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के गानों पर हर कोई झूम उठता है। गरबा में इन दिनों हर जगह आपको उनके गाने सुनने को मिलेंगे। खूबसूरत आवाज की मालकिन फाल्गुनी के गानों पर थिरकने से खुद को रोक पाना मुश्किल होता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। डांडिया क्वीन की आवाज पर खुद को थिरकने से वे रोक नहीं पाए। एक फंक्शन के दौरान ऋतिक और फाल्गुनी को उनके गाने पर जमकर डांस करते हुए देखा गया। यहां गाना तो फाल्गुनी का था, लेकिन डांस स्टाइल ऋतिक ने अपना फॉलो किया, जिसे फाल्गुनी भी रिपीट करती दिखीं। फाल्गुनी और ऋतिक के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लुक्स की बात करें तो इस दौरान ऋतिक कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं फाल्गुनी हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में देखी गईं।