इन राज्यो में हो सकती है झमाझम बारिश

author-image
New Update
इन राज्यो में हो सकती है झमाझम बारिश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मौसम विभाग के मुताबिक, छह अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी। नॉर्थईस्ट इंडिया और पूर्वी हिस्से में भी अगले तीन से चार दिनों तक तेज बरसात के आसार हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल में दो से चार अक्टूबर, ओडिशा में दो से छह अक्टूबर, बिहार में चार और पांच अक्टूबर, झारखंड में तीन से चार अक्टूबर, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में पांच और छह अक्टूबर, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश में छह अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में चार और पांच अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, और त्रिपुरा में दो से चार अक्टूबर के बीच गरज के साथ बरसात हो सकती है। असम, मेघालय में भी बारिश होने की उम्मीद है।