एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: देश में बड़ी धूम-धाम से दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड गलियारों में भी दुर्गा पूजा की धूम दिखाई दे रही है। बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरे और वीडियो दुर्गा पूजा के पंडाल से सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस काजोल और उनके बेटे का भी सामने आया है जिसमें काजोल अपने बेटे युग संग लोगों को खाना परोसती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे की वीडियो शेयर की और बताया कि उन्हें बेटे पर गर्व है। काजोल रेड और गोल्डन साड़ी में पंडाल में पहुंचीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं बेटे युग ने रेड कुर्ता पहना हुआ था। काजोल और युग का ये वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है और वो इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।