यहाँ 'मरना है मना'

author-image
Harmeet
New Update
यहाँ 'मरना है मना'

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: नॉर्वे का एक हिस्सा है स्वालबार्ड, जो धरती का सबसे उत्तरी भाग कहा जाता है। यहां का मौसम काफी ठंडा है, आईलैंड पर तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है और तापमान अगर ऊपर जाता है तो 7 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होता है। यहां यहां मरना अवैध है, बच्चे के जन्म के लिए यहां अस्पताल में लेबर वार्ड नहीं है। जानबूझकर अस्पताल में ज्यादा सुविधाएं नहीं दी गई है। यहां पक्षी नहीं मारे जाएं, इसके लिए बिल्ली पालने पर भी बैन है। इस आईलैंड पर थाईलैंड समेत करीब 40 देश के लोग रहते हैं। स्वालबार्ड में शवों को दफनाने की अनुमति नहीं है क्योंकि यहां दफनाए गए शव कभी सड़ते नहीं हैं। दफनाने के बाद कब्र में शव ऐसे रखे रहते हैं कि जैसे फ्रीजर में उनको सुरक्षित रखा गया हो। हालांकि ऐसा कोई लिखित कानून तो यहां नहीं है लेकिन जो भी गंभीर बीमारी से पीड़ित होता है उसको इलाज के लिए आईलैंड से नॉर्वे शिफ्ट कर दिया जाता है। स्वालबार्ड के एक छोटे से कब्रिस्तान में साल 1918 में 7 शवों का दफनाया गया था और जब 1998 में खुदाई की गई तो ये बॉडी सुरक्षित निकलीं। स्वालबार्ड में अगर कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उसे तुरंत नॉर्वे शिफ्ट कर दिया जाता है क्योंकि यहां का अस्पताल ज्यादा बड़ा नहीं है।