एक होंगे अमेरिकी और एशिया महाद्वीप

author-image
Harmeet
New Update
एक होंगे अमेरिकी और एशिया महाद्वीप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि पृथ्वी की सतह पर अतिमाहाद्वीप के बनने और विखंडित होने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि पृथ्वी का अगला अतिमहाद्वीप 20 से 30 करोड़ साल के बीच बनेगा और जिसका नाम होगा एमेशिया। अमेरिकी और एशिया महाद्वीप एक होने पर बनेगा अमेशिया द्वीप। इसी वजह से उसने अमेशिया नाम दिया गया है। यह अतिमहाद्वीप प्रशांत महासागर के सिमटकर बंद हो जाने से बनेगा। नेशनल साइंस रीव्यू में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने एक सुपरकम्प्यूटर की मदद ली है।