स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर जम्मू शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनकी जयंती को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहर के मुबारक मंडी के दीवान-ए-आम में गांधी ग्लोबल फैमिली की जम्मू कश्मीर इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पद्मश्री डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुरी ने मुख्यतौर पर उपस्थित रहे।