केदारनाथ धाम: हिमस्खलन का भयावह मंजर

author-image
New Update
केदारनाथ धाम: हिमस्खलन का भयावह मंजर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर बर्फ का पहाड़ टूट गया है। हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास आज यानी शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ और ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर भयानक तरीके से गिरा। मगर राहत की बात यह रही कि इस हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस बात की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी। ​बताया जा रहा है कि केदारानाथ धाम के पास पीछे वाले इलाके में हिमस्खलन की घटना होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, राहत की बात है कि इस हिमस्खलन से मंदिर के साथ-साथ किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि केदारनाथ धाम के पास पिछले सप्ताह भी हिमस्खलन का भयावह मंजर दिखा था।