इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

author-image
New Update
इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज भारी वर्षा की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की संभावना है। इसके कारण 2 अक्टूबर से पूर्वी भारत में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी ने कहा कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। आईएमडी की चेतावनी के मुताबिक, ओडिशा में 4 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 3 और 4 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भी भारी वर्षा की संभावना है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।​