कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह ने लिया नामांकन फॉर्म

author-image
New Update
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह ने लिया नामांकन फॉर्म

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में अब दिग्विजय सिंह का नाम शामिल हो गया है। दिग्विजय सिंह गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मैं नामांकन फॉर्म लेने आया हूं। कल पर्चा दाखिल करने की पूरी संभावना रहेगी। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद सिंह ने कहा, "नामांकन पत्र लेने आया हूं। संभवतः कल भरूंगा।" उन्होंने 10 नामांकन फॉर्म लिए। सिंह ऐसे समय नामांकन पत्र भरने की तैयारी कर रहे हैं जब राजस्थान संकट के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की संभावना पर प्रशचिन्ह लग गया है।​