मां कात्यायनी से प्राप्त होता है ये वरदान

author-image
New Update
मां कात्यायनी से प्राप्त होता है ये वरदान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मां दुर्गा के हर स्वरूप का अपना एक अर्थ और महत्व है। अपनी शक्ति और प्रभाव से मां दुर्गा अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि में नवदुर्गा की नो रूप की आराधना किया जाता है। आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के किस स्वरूप से कौन सा वरदान प्राप्त होता है। मां कात्यायनी से प्राप्त होता है दिव्य शक्ति का वरदान।



मां दुर्गा का छठा स्वरूप मां कात्यायनी हैं। कात्यायन ऋषि की कन्या के रूप में जन्म लेने के कारण इनका नाम मां कात्यायनी पड़ा। शत्रुओं के विनाश के लिए इस देवी की पूजा करते है। जो भी व्यक्ति मां कात्यायनी की आराधना करता है, उसे दिव्य शक्ति का वरदान प्राप्त होता है। अपने दुश्मन के विरुद्ध लड़ना है या किसी कठिन योजना को सफल बनाना है तो आपको मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए।