मां चंद्रघंटा स्वरूप से प्राप्त होता है यह वरदान

author-image
New Update
मां चंद्रघंटा स्वरूप से प्राप्त होता है यह वरदान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। मां दुर्गा अपने हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवदुर्गा का हर स्वरूप अलग अलग वरदानों के लिए जाना जाता है। मां दुर्गा के हर स्वरूप का अपना अर्थ और महत्व होता है। आइए जाने कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा स्वरूप से कौन सा वरदान प्राप्त होता है।



मां चंद्रघंटा रूप माता पार्वती का रौद्र रूप माना जाता है। क्योकि इन्होंने राक्षसों का अंत करने के लिए विकराल रूप धारण किया था। मां चंद्रघंटा से मिलता है वीरता और निडरता का आशीष। जो व्यक्ति मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा करता है, उसे निडरता और वीरता का वरदान प्राप्त होता है। शत्रु विजय के लिए भी आप इस देवी की पूजा कर सकते हैं। इस देवी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय और बच्चे साहसी होते हैं।