नवरात्रि में माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना से मिलता है कौन सा आशीर्वाद?

author-image
New Update
नवरात्रि में माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना से मिलता है कौन सा आशीर्वाद?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मां दुर्गा के हर स्वरूप का अपना अर्थ और महत्व है। कई लोग सिर्फ भक्ति के लिए तो कुछ लोग उद्देश्य से देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के किस स्वरूप से कौन सा वरदान प्राप्त होता है। मां दुर्गा की दूसरी स्वरूप है मां ब्रह्मचारिणी। मां ब्रह्मचारिणी से मिलता है दृढ़ निश्चय का वरदान।



मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को दृढ़ निश्चय और आत्म संयम का वरदान मिलता है। इस देवी की पूजा करने से, अंदर कठिन से कठिन हालात से लड़ने की क्षमता पैदा होती है। इस देवी ने स्वयं हजारों वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में जप, तप और साधना से भगवान शिव को प्रसन्न किया था। ये देवी त्याग, दया, ब्रह्मचर्य और वैराग्य का भी वरदान देती हैं।