चिरेका में राजभाषा पखवाड़ा पर कवि गोष्ठी और क्विज आयोजित

author-image
New Update
चिरेका में राजभाषा पखवाड़ा पर कवि गोष्ठी और क्विज आयोजित

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में राजभाषा विभाग द्वारा 26 सितंबर को हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इससे पुर्व प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में 23 सितंबर 2022 को स्व रचित हिंदी कविता पाठ का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में चिरेका परिवार के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जानकारी हो कि श्री सतीश कुमार कश्यप महाप्रबंधक चितरंजन रेलइंजन कारखाना के कर कमलों द्वारा राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ 19 सितंबर को समारोह पूर्वक किया गया था। इस प्रतियोगिता का समापन 30 सितंबर 2022 को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।​