हिंदुस्तान की ताकत दिखाने सेशेल्स पहुंची पोर्ट विक्टोरिया सेशेल्स

author-image
New Update
हिंदुस्तान की ताकत दिखाने सेशेल्स पहुंची पोर्ट विक्टोरिया सेशेल्स

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आईएनएस सुनयना वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस ऑफ कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज’ (सीएमएफ) में भाग लेने के लिए पोर्ट विक्टोरिया सेशेल्स पहुंच चुकी है। यह न केवल हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है, बल्कि सीएमएफ अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज की पहली भागीदारी को भी दर्शाता है। बता दें कि भारतीय नौसेना पहली बार संयुक्त समुद्री बल में भाग ले रही है।