कोलकाता: वेश्यालय की मिट्टी से बनती है दुर्गा प्रतिमा

author-image
New Update
कोलकाता: वेश्यालय की मिट्टी से बनती है दुर्गा प्रतिमा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुर्गा पूजा का पर्व पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो यह पूरे 9 दिनों तक चलने वाला पर्व है लेकिन पश्चिमी पंजाल में इसे मुख्य रूप से 6 दिनों तक मनाया जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए सेक्स वर्कर्स के घरों की चौखट से एकत्र की गई मिट्टी आवश्यक सामग्री में से एक है। मिट्टी को पवित्र माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता था कि वेश्यालय में प्रवेश करने पर व्यक्ति अपने "गुण" या "शुद्धता" को मिट्टी पर छोड़ देता है। मान्यतानुसार जब तक इस जगह की मिट्टी नहीं मिलती है तब तक दुर्गा मूर्ति का निर्माण अधूरा माना जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा की जाने वाली दुर्गा की मूर्ति कोलकाता का रेड लाइट एरिया सोनागाछी से खरीदी गई मिट्टी से बनाई जाती है।​