नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं कलाकंद का भोग

author-image
New Update
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं कलाकंद का भोग

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिन मां आदिशक्ति की उपासना करने वालों के लिए बेहद खास होते हैं। इस साल नवरात्र के व्रत आज यानी 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022, बुधवार को समाप्त होने वाले हैं। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं मां को प्रसन्न करने के लिए हर दिन प्रत्येक माता को अलग-अलग चीजों का भोग प्रसाद में लगाया जाता है।​



कलाकंद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

-पनीर - 1½ कप कद्दूकस किया हुआ

-कंडेंस्ड मिल्क - 3/4 कप

-हरी इलायची पाउडर - 1/4 छोट चम्मच

-घी - प्लेटिंग के लिए

-बारीक कटा पिस्ता - गार्निशिंग के लिए



कलाकंद बनाने का तरीका-

कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें या फिर उसे मिक्सी में दरदरा पीसकर अलग रख लें। अब एक छोटी गहरी प्लेट में घी लगाएं। इसके बाद एक कड़ाई में कंडेंस्ड मिल्क और कददूकस किया पनीर डालकर अच्छे से मिलाने के बाद धीमी आंच पर इस मिश्रण को चम्मच से हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। इस मिश्रण को लगभग 4-7 मिनट तक पकाएं जबतक कि वो कड़ाई के किनारों से चिपकने न लग जाए।

अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस से कड़ाई को उतार लें। अब कड़ाई में बारीक कटा पिस्ता डालकर चम्मच से हल्का दबाएं। इसके बाद तैयार मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इस मिश्रण को सेट होने के लिए फ्रिज में करीब 2 घंटे के लिए रख दें। अब ठंडा होने पर मिश्रण को फ्रिज से निकालकर छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लें। आपका टेस्टी कलाकंद बनकर तैयार है। आप इसका भोग माता रानी को लगा सकते हैं।