सामंथा ने आलिया भट्ट को इस मामले में छोड़ा पीछे

author-image
New Update
सामंथा ने आलिया भट्ट को इस मामले में छोड़ा पीछे

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट : हाल में पूरे भारत में ‘मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स’ की एक लिस्ट जारी की है और इस लिस्ट में सामंथा टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने आलिया भट्ट, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और पूजा हेगड़े सहित सभी को पीछे छोड़ दिया है और सभी की पसंदीदा बन गई हैं। सामंथा रूथ प्रभु जहां सूची में शीर्ष स्थान पर हैं, वहीं आलिया भट्ट दूसरे स्थान पर हैं। सबसे लोकप्रिय महिला सितारों की सूची में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर नयनतारा, काजल अग्रवाल और दीपिका पादुकोण का दबदबा है। पुष्पा की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना छठी सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।