जाने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेंगे पांच विशेष योग

author-image
New Update
जाने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेंगे पांच विशेष योग

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होगा। अबकी का नवरात्रि कई विशिष्ट योगों से युक्त है। प्रतिपदा पर ही पांच योग बनेंगे। सोमवार का दिन, ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से प्रतिपदा पर बनने वाले योगों में शुक्ल योग, सर्वार्थसिद्धि योग, शुक्र बुधादित्य योग, ब्रह्म योग और अमृतसिद्धि योग हैं। ​शारदीय नवरात्रि के शेष आठ दिनों में तीन बार रवि योग भी बनेगा। शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा पर सूर्योदय से सुबह 8 06 बजे तक शुक्ल योग रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। शास्त्रत्तें के अनुसार, शुक्ल व ब्रह्म योग में किए कार्य शुभ फलदायक होते हैं। नवरात्रि में चतुर्थी 29 सितंबर, पंचमी 30 सितंबर और सप्तमी 2 अक्तूबर को भी सर्वार्थसिद्धि योग बनेंगे। चतुर्थी को शुरू हुआ सर्वार्थसिद्धि योग 26 घंटों तक रहेगा। शास्त्रत्तें अनुसार ऐसा महासंयोग कभी-कभी ही होता है। चतुर्थी, षष्ठी पहली अक्तूबर और अष्टमी 3 अक्तूबर को रवि योग बनेगा।