चिरेका में राजभाषा पखवाड़ा पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन

author-image
Harmeet
New Update
चिरेका में राजभाषा पखवाड़ा पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के राजभाषा विभाग द्वारा 19 से 30 सितम्बर 2022 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। गुरुवार 22 सितंबर 2022 को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के प्रशासनिक भवन स्थित तुलसी दास पुस्तकालय और डानकूनी इकाई इन दो अलग अलग स्थानों पर राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदीतर भाषी कर्मचारियों के लिए श्रुत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



इससे पूर्व राजभाषा विभाग द्वारा 20 सितंबर 2022 को राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिता और 21 सितंबर 2022 को हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आयोजित प्रतियोगिता में चिरेका कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जानकारी हो कि श्री सतीश कुमार कश्यप महाप्रबंधक चितरंजन रेलइंजन कारखाना के कर कमलों द्वारा राजभाषा पखवाड़ा का समारोह पूर्वक शुभारंभ 19 सितंबर 2022 को किया गया था। इस प्रतियोगिता का समापन 30 सितंबर 2022 को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।