मैथन पुलिस ने गायों से लदा कंटेनर किया जब्त, दो गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
मैथन पुलिस ने गायों से लदा कंटेनर किया जब्त, दो गिरफ्तार

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: निरसा अनुमंडल के मैथन पुलिस ने गुरुवार गुप्त सूचना के आधार पर मैथन टोल प्लाजा के समीप गायों से लदा एक कंटेनर जब्त किया। जिसमें लगभग 35 गाय लदे है। इस संबंध में मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राज हंस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर मैथन टोल प्लाजा पर कंटेनर संख्या NL01 AG 1641 को पकड़ा गया। जांच में गाड़ी में लगभग 35 गाय लदे हुआ पाया गया। जानकारी के मुताविक पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। हालांकि गाड़ी के चालक नौशाद खान उप चालक आशीष कुमार को पकड़ लिया गया है। सभी मवेशियों के जांच के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है। जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। ओपी प्रभारी ने बताया कि कारोबार में संलिप्त लोगो की पूछताछ की जा रही है। वही मामले को लेकर बताया जा रहा है कि लम्बे समय से गायों को अन्य राज्यों से झारखंड होते हुए बंगाल के विभिन्न हिस्सों में खपत किया जा रहा है, मामले में सूत्र बताते है कि रात में बंगाल झारखंड सिमा के डूबुडीह चेक नाका से अंधेरे में धरले से किया गायों से लदे केन्टर को बंगाल राज्य में प्रवेश कराया जाता है। जिसमें डूबुडीह चेक नाका पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भी मिली भगत हो सकती है।