बकाया वेतन-बोनस की मांग को लेकर मज़दूरों ने अधिकारियों को बनाया बंधक

author-image
New Update
बकाया वेतन-बोनस की मांग को लेकर मज़दूरों ने अधिकारियों को बनाया बंधक

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: कल्यानेश्वरी कोदोभीटा स्थित इम्पेक्स फैरोटेक लिमिटेड वर्क्स नामक फैक्ट्री में कार्यरत लगभग 900 मज़दूरों का सोमवार को आखिरकार सब्र का बांध टूट गया। अलबत्ता बकाया पेमेंट एवं दुर्गापूजा बोनस की आस देख रहे मज़दूरों ने थक हारकर सुबह 9 बजे से ही एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता अपना लिया और गेट जाम कर दिया, मज़दूरों ने प्रबंधन कार्यालय में ही कंपनी के वरीय अधिकारियों को सुबह 9 बजे से ही बंधक बना लिया। मज़दूरों का कहना है कि बीते जुलाई माह से ही उनका पेमेंट बकाया है, सबसे बड़ा त्योहार दुर्गापूजा नजदीक है। ऐसे में प्रबंधन बोनस और पेमेंट का भुकतान नही कर रही है। इधर कई दिनों से डीवीसी की और से कारखाना का बिल बकाया के कारण बिजली काट दिया गया है, जिससे कंपनी का उत्पादन ठप है। मज़दूरों को डर है की प्रबंधन के लोग एक बार कारखाना से निकल जाने के बाद फिर पूजा तक लौटकर नही आएंगे। इसी डर के कारण अधिकारियों को बंधक बनाया गया है।





इधर मज़दूरों की और से पहुँचे काउंसलर सह आईएनटीटीयूसी श्रमिक नेता अशोक पासवान ने मज़दूरों के आंदोलन को समर्थन किया है। जहाँ उन्होंने प्रबंधन पर मनमानी और कर्मचारियों के प्रति प्रबंधन असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जबतक मज़दूरों को बोनस और पेमेंट नही भुकतान नही होगा तब तक यहाँ से नही हटेंगें। उन्होंने कहा कि मज़दूर सुबह से भूखे पेट आंदोलन कर रहें है। सभी के लिए रात्रि में खिचड़ी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को भी खिचड़ी खिलाएंगे और खुद भी खाएंगे। उन्होंने कहा मज़दूर अपनी हक की मांग कर रहें है। कंपनी द्वारा मंगलवार सुबह से एक माह की वेतन भुगतान एंव बोनस भुकतान की बात स्वीकार करने पर श्रमिकों ने आंदोलन खत्म किया एंव अधिकारियों को आजाद किया।