मंकीपॉक्स का एक और मरीज

author-image
New Update
मंकीपॉक्स का एक और मरीज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिल्ली में सोमवार को मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला है। सोमवार को एक नाइजीरियन महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में मंकीपॉक्स के नौ मरीज हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को मंकीपॉक्स का आठवां मरीज मिला था। पहले ही अफ्रीका मूल की महिला को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को उक्त महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।