जामुड़िया थाना में भाजपा की विक्षोभ प्रदर्शन

author-image
New Update
जामुड़िया थाना में भाजपा की विक्षोभ प्रदर्शन

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: नवान्नो चलो अभियान में भारतीय जनता पार्टी के नेता सहित उनके हजारों कार्यकर्ताओं पर बेहरमी तरीके से शासक दल के इशारे पर पुलिस द्वारा हमला कर गणतांत्रिक अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडल चार की ओर से जामुड़िया थाना में एक विक्षोभ प्रदर्शन कर थाना गेट के पास धरना दिया गया। इसके बाद जामुड़िया थाना अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर तापस राॅय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसएससी शिक्षक भर्ती मे जिस तरह से तृणमूल के मंत्री ने पैसे का घोटाला किया है ओर उनके घरों से पैसे का पहाड़ मिल रहा है उसी क्रम में चोर धरो जेल भरो अभियान के तहत नवान्नो सभी भाजपा के लोग जा रहे लेकिन तृणमूल के इशारे पर जिस तरह से भाजपा के ऊपर लाठी चला कर हजारो की संख्या में भाजपा के लोग घायल हुए है। इसे भाजपा कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी आने वाले समय में भाजपा द्वारा बहुत बड़े अंदोलन किया जाएगा।