लखीमपुर खीरी कांड में छह आरोपी गिरफ्तार

author-image
New Update
लखीमपुर खीरी कांड में छह आरोपी गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।​