प्रेग्नेंसी में छुहारा खाने के फायदे

author-image
New Update
प्रेग्नेंसी में छुहारा खाने के फायदे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे अहम दौर होता है। इस समय उसे कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों को हेल्दी रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है हेल्दी डाइट।



1. कमजोरी) छुहारे में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो प्रेग्रेंसी के दौरान शरीर में होने वाली कमजोरी की समस्या से दूर रख सकता है। छुहारे को आप दूध में उबाल कर पी सकते हैं।

2. पाचन) छुहारे वाला दूध पीने से पाचन की समस्या में राहत मिल सकती है। इसका सेवन दस्त और पेट में गैस की समस्या में फायदेमंद हो सकता है।

3. खून की कमी) प्रेग्रेंसी के दौरान खून की कमी होना आम बात है। एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए आप छुहारे वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे प्रेग्रेंट महिला खून की कमी को पूरा कर सकती है।

4. सूजन) कई महिलाओं को प्रेग्रेंसी के दौरान सूजन की समस्या देखी जाती है। छुहारे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को सूजन की समस्या से बचाने में मदद कर सकता है।