ज्यादा सेब खाने से हो सकता है नुकसान

author-image
New Update
ज्यादा सेब खाने से हो सकता है नुकसान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने में फाइबर का अहम रोल होता है। सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। लेकिन अगर शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है तो इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।



मोटापा- अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक सेब का सेवन काफी होता है।



असंतुलित ब्लड शुगर- सेब में शुगर और कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सेब का अधिक सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

 

खराब हो सकते हैं दांत- सेब में एसिड मौजूद होते हैं इसलिए इनका ज्यादा सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।



एलर्जी- एलर्जी होने की समस्या में सेब के सेवन से आपको पेट में दर्द, उल्टी, मतली और मरोड़ जैसी समस्या हो सकती है।