मीका सिंह संग शादी नहीं करेगी आकांक्षा पुरी! खुद दिया ये बड़ा बयान

author-image
New Update
मीका सिंह संग शादी नहीं करेगी आकांक्षा पुरी! खुद दिया ये बड़ा बयान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के तौर पर चुनकर सबको हैरान कर दिया था। आकांक्षा पुरी और मीका 12 वर्ष पुराने दोस्त हैं। शो में आकांक्षा की एंट्री के बाद लग ही रहा था कि मीका उन्हें ही अपने पार्टनर के रूप में सेलेक्ट करेंगे। हुआ भी वैसा ही। मीका सिंह ने आकांक्षा का हाथ थाम आगे बढ़ने की घोषणा की। वही जब से मीका सिंह और आकांक्षा पुरी रिलेशनशिप में आए हैं, लोग उनकी शादी की उम्मीद लगाये बैठे हैं। एक इंटरव्यू के चलते आकांक्षा से फिर उनके वेडिंग प्लान के बारे में पूछा गया। शादी पर चर्चा करते हुए आकांक्षा पुरी ने कहा कि वो अभी डेटिंग फेज एंजॉय कर रही हैं। फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है।​