दूसरी शादी करने के बाद पत्नी ने किया ऐसा चौकाने वाला काम

author-image
New Update
दूसरी शादी करने के बाद पत्नी ने किया ऐसा चौकाने वाला काम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव की एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पत्नी को छोड़कर दिल्ली में अपने गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। जब दूसरी शादी की जानकारी पहली पत्नी को पता चली तो इसका विरोध किया। शख्स की पहली शादी 2015 में बहुत धूमधाम से हिंदू-रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। पहली पत्नी अंजली देवी से दो बच्चे हुए। पहली बच्ची माही है जो 6 वर्ष की है और दूसरा टुकटुक जिसकी उम्र 3 वर्ष है। पहली पीड़ित पत्नी की बात माने तो 2020 से ही सिरफिरे आशिक इग्नोर करने लगा। उसके बाद उसने दूसरी शादी के जानकारी पहली पत्नी को दी, जिसके बाद पत्नी ने विरोध करना शुरू कर दिया।

 

सिरफिरे आशिक ने पहली पत्नीको मायके चली जाने की बात बताई। जब पीड़ित महिला अपने ससुराल धनौती गांव पहुंची तो उसको धमकी देते हुए घर वालों ने धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला अपनी आप बीती कहानी पानापुर थाने में जाकर सुनाई और लिखित शिकायत की, जिसके बाद उसके ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला 2 सितंबर से ही घर से बाहर रह रही है और अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ गुजर बसर कर रही है। महिला ने आपने साथ हुए अन्याय से न्याय मांगे।