प्राची ने एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई

author-image
New Update
प्राची ने एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से पहचान बनाने वाली प्राची देसाई को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं। वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्म दिन मना रही हैं। प्राची का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात में हुआ। प्राची ने शुरूआती पढ़ाई सूरत से की और आगे की पढ़ाई के लिए पुणे चली गई। पुणे पढ़ने तो गई थी लेकिन उन्हें एक्टिंग में मन लग गया और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। 17 साल की उम्र में ही शो के लिए ऑडिशन दिया और उनका चयन हो गया। प्राची ने एकता कपूर के शो 'कसम से' से टीवी की दुनिया में कदम रखा। उनकी मासूमियत और चेहरे की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया।