जानिए कैसे बनाये पनीर प्याजा

author-image
New Update
जानिए कैसे बनाये पनीर प्याजा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पनीर हेल्दी होने के साथ यह टेस्टी भी अच्छा होता है। अगर एक सा पनीर खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। तो बनाये पनीर प्याजा।

बिधि :सबसे पहले प्याज को गोल-गोल और लंबा काट लें। याद रखें आपको प्याज छोटा नहीं काटना है। इसे सलाद की तरह राउंड शेप में भी काट सकते हैं। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट बना लें। अब पनीर के चौकोर टुकड़े काट लें। अब गैस पर फ्राइंग पैन चढ़ाएं। इसमें बटर, घी या सरसों का तेल डालें। अब इसमें हींग, जीरा डालें। इसके बाद प्याज डालें। थोड़ा सा नमक डाले। गैस मीडियम रखे। प्याज का रंग बदलने पर अदरक, लहसुन का पेस्ट डालें। पेस्ट भुन जाए तो इसके बाद हरी मिर्च डाले। अब इसमें थोड़ी सी हल्दी, नमक, लाल मिर्च और कसूरी मेथी डालें। सारे मसाले अच्छी तरह भून लें। इस मसाले में पानी के बजाय थोड़ा सा दूध डाल लें और चलाएं। इसके बाद इसमें गरम मसाला डालें और थोड़ा सा घी डालकर पनीर के टुकड़े डाल दें। अब थोड़ी देर चलाएं। लास्ट में मैगी मसाला और पिसी हरी इलायची डालें। आपका पनीर प्याजा तैयार है।