स्मृति ईरानी ने भारत जोड़ो यात्रा' पर कही यह बात

author-image
New Update
स्मृति ईरानी ने भारत जोड़ो यात्रा' पर कही यह बात

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि भारत की एकता को किसने नुकसान पहुंचाया? ऐसी किसने किया, जिसकी वजह से विपक्षी दल को इस तरह का अभियान शुरू करना पड़ा। ईरानी ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का नाम लिए बगैर राहुल से कई सवाल किए। ईरानी ने बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा में कहा कि राहुल गांधी भारत को एकजुट करने की यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि भारत को तोड़ने का दुस्साहस किसने किया। आप एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी का सदस्य बनाते हैं, जिसने भारत विरोधी नारे लगाए।