स्टेज पर क्यों रोने लगें रणवीर सिंह?

author-image
New Update
स्टेज पर क्यों रोने लगें रणवीर सिंह?

 एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट: फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2022 में अभिनेता रनवीर सिंह को फिल्म “83” में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बेस्ट एक्टर का अवार्ड लेने स्टेज पर पहुंचे अभिनेता रणवीर सिंह काफी भावुक हो गए। यहां तक कि स्पीच के दौरान उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। बेस्ट अभिनेता चुने जाने पर रणवीर सिंह ने दर्शकों को तहे दिल से धन्यवाद किया। अपनी रणवीर सिंह ने अवार्ड जीतने का क्रेडिट अपने माता पिता, बहन और पत्नी को दिया। फिर रणवीर दीपिका को लेकर कहते हैं, ‘मेरे घर में लक्ष्मी है।’ इसके बाद वह दीपिका को बैकस्टेज से लेकर आते हैं सबके सामने। उन्हें गले लगाते हैं और सबके सामने किस करते हैं।