26 सितंबर से है नवरात्र

author-image
New Update
26 सितंबर से है नवरात्र

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुर्गा पूजा 2022 : 26 सितंबर से आरंभ हो रहा हैं शारदीय नवरात्र । पांच अक्टूबर को विजयादशमी है। दुर्गा मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। प्रतिमा निर्माण, पंडाल निर्माण को लेकर जोरों से तैयारी है। किसान के साथ साथ देश को समृद्धि प्रदान करने में अहम योगदान करेगा। परम शक्ति मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्र सर्वोत्तम समय माना जाता हैं।



26 सितंबर, सोमवार : - मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर, मंगलवार : - मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सितंबर, बुधवार : - मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर, गुरुवार : - मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत

30 सितंबर, शुक्रवार : - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

एक अक्टूबर, शनिवार: - षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा

दो अक्टूबर, रविवार: - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

तीन अक्टूबर, सोमवार: - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी

चार अक्टूबर, मंगलवार : - महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण

पांच अक्टूबर, बुधवार 10वां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

इस वर्ष मां भगवती की कृपा भक्तों पर बरसेगी। भक्त अपनी श्रद्धा, निष्ठा एवं भक्ति से मां की आराधना करेंगे, उनका कल्याण होगा।

नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और हर दिन मां के एक रूप को समर्पित है।