इस बार क्यों है शारदीय नवरात्रि खास ?

author-image
New Update
इस बार क्यों है शारदीय नवरात्रि खास ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे साल में कुल चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त नवरात्रि, 1 चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवमी तिथि यानी 5 अक्टूबर तक चलेंगे। इस साल के शारदीय नवरात्रि को खास माना जा रहा है क्योंकि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। ​

हिंदू पंचांग के अनुसार, घटस्थापना मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर को सुबह 03 बजकर 24 मिनट से 27 सितंबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।



साल 2022 के शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आ रही हैं। यानी इस साल माता रानी का वाहन हाथी है। जब नवरात्रि रविवार और सोमवार के शुरू होते हैं तो मां दुर्गा की सवारी हाथी होता है। मां आदिशक्ति के हाथी पर सवार होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और दुनिया भर में शांति के प्रयास सफल होने की मान्यता है।