उंगलियों की इन बनावट से जान सकते हैं लड़कियों की स्वभाव और किस्मत के बारे में

author-image
New Update
उंगलियों की इन बनावट से जान सकते हैं लड़कियों की स्वभाव और किस्मत के बारे में

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: युवावस्था से गुजर रहे हर लड़के के मन में अक्सर ख्याल आता है कि उसे ऐसी लड़की जीवनसाथी के रूप में मिले, जो सर्वगुण संपन्न और परिवार को संभालने वाली हो। जो उसके सुख और दुख, हर पलों में उसका साथ दे। लेकिन ऐसी संस्कारी लड़कियों की पहचान कैसे हो। अगर सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो लड़कियों की हाथों की उंगलियों की बनावट देखकर आपके उनके स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किस प्रकार ये पहचान कर सकते हैं। ​



रचनात्मक होती हैं ऐसी लड़कियां: समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों की उंगली पतली और लंबी होती है, वे स्वभाव से काफी रचनात्मक मानी जाती हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाएं दूसरे व्यक्तियों पर ज्यादा डिपेंड नहीं होती और खुद में आत्मनिर्भर होती हैं। ऐसी लड़कियां रिश्तों को निभाने में भरोसेमंद होती हैं।



स्वभाव में ईमानदार और गंभीर: जिन लड़कियों के हाथ की बीच की उंगली दूसरी उंगलियों की अपेक्षा ज्यादा लंबी और चौड़ी हों, वे काफी ईमानदार मानी जाती हैं। वहीं जिन लड़कियों की बीच की उंगली पतली और लंबी होती हैं, उन्हें गंभीर स्वभाव वाली माना जाता है।



बुरे वक्त में जल्दी से आपा नहीं खोती: जिन लड़कियों की उंगलियां भरी हुई और थोड़ी मोटी होती हैं, वे बहुत धीरज वाली होती हैं। छोटी-मोटी बातों पर वे आपा नहीं खोती और बुरे वक्त को संयम के साथ गुजार देती हैं। ऐसी लड़कियां अपने परिवार को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। अपने परिवार के लिए वे किसी से भी भिड़ने को तैयार रहती हैं।



बचत में यकीन रखती हैं ऐसी लड़कियां: ज्योतिष के मुताबिक ऐसी लड़कियां, जिनकी उंगलियों का आगे का हिस्सा पतला हो, उनकी वैवाहिक जिंदगी बढ़िया रहती है। वे अपने ससुराल की चहेती रहती हैं और पति की हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखती हैं। वे बचत करने में यकीन रखती हैं और अनावश्यक खर्चों से दूर रहती हैं।