जाने भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है जल ?

author-image
New Update
जाने भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है जल ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहते हैं। भगवान शिव को कई नामों से पुकारा जाता है। जैसे भोलेनाथ, शंकर, महादेव, रूद्र, नीलकंठ व गंगाधर आदि उनके नाम हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव को विशेष महत्व प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा होने पर व्यक्ति हर पाप कर्मों से मुक्ति पा लेता है। भगवान शिव की पूजा करते वक्त जलाभिषेक का विशेष महत्व है।आइए जानते हैं भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है जल। 

​पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने जब समुद्र मंथन के दौरान विष को पी लिया था तो वे उस विष की गर्मी से जलने लगे थे। उस समय उनकी गर्मी को शांत करने के लिए देवताओं ने जल, दूध व रंग बिरंगे फूलों, सब्जियों का रस उन पर चढ़ाया था, ताकि उनके तपते शरीर को शांति मिल सके और उनकी शरीर की जलन भी ठीक हो सके। इसी के चलते भगवान शिव पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई थी।