भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बी.एस.एफ. बटालियन 71 भिखीविंड के तहत आते बी.ओ.पी. अमर से एक भारतीय व्यक्ति को पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार रात 9.25 बजे एक भारतीय नागरिक को बी.ओ.पी. अमर से सीमा क्षेत्र के पास आते देखा गया। बी.एस.एफ. के जवानों ने रात में सीमावर्ती इलाके में पहुंचने का कारण पूछा लेकिन उस व्यक्ति ने कोई सराहनीय जवाब नहीं दिया। इसके चलते उसे बी.पी. नंबर 125/01 एलाइनमेंट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दरभंगा बिहार निवासी मुहम्मद जनौदीन पुत्र सलाउद्दीन के रूप में हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।​