जान्हवी कपूर की सादगी पर फिदा फैंस

author-image
New Update
जान्हवी कपूर की सादगी पर फिदा फैंस

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड डीवा जान्हवी कपूर आजकल लाइम लाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक से फैंस को सरप्राइज करती हैं। हाल ही में जान्हवी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है। लेटेस्ट वीडियो में जान्हवी कपूर के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस देसी अवतार में नजर आ रही हैं। जान्हवी स्काई ब्लू कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में नजर आ रही हैं। जान्हवी इस देसी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही जान्हवी वरुण धवन ‘बवाल’ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में दिखाई देंगी।​