सुदीप ने नाम के आगे क्यों लगाते हैं किच्चा?

author-image
New Update
सुदीप ने नाम के आगे क्यों लगाते हैं किच्चा?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कर्नाटक के मैसूर में जन्में किच्चा सुदीप आज कन्नड़ सिनेमा का बड़ा नाम हैं। किच्चा सुदीप की फिल्मों का फैन्स बेसब्री से इंतजार करता रहता है और अब उनकी फिल्मों ग्लोबली भी कलेक्शन करती हैं। हो सकता है कि कई लोगों को इस बात की जानकारी न हो कि सुदीप नाम के आगे किच्चा क्यों लगाते हैं?कहते है ये नाम उनका 2001 में आई फिल्म हुच्चा की वजह से पड़ा। हुच्चा में सुदीप के किरदार किच्चा को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि सुदीप का नाम और करियर दोनों ही बुलंदी पर पहुंच गए। तभी से वो नाम के आगे किच्चा सुदीप लगाने लगे। उन्होंने स्पर्शा,वीरा मदाकरी, हुच्चा, द विलेन, रन, हेब्बुली, द विलेन, पहलवान जैसी फिल्मों में अपना दम दिखाया। वहीं हुच्चा, नंदिनी और स्वाति मुथु के लिए लगातार तीन साल तक कन्नड़ फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड भी जीता है।