पहली बार बेटी संग देख मनीष पॉल के फैंस हुए हैरान

author-image
New Update
पहली बार बेटी संग देख मनीष पॉल के फैंस हुए हैरान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देशभर में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 31 अगस्त का दिन देशभर के लोगों के लिए खास था। इस दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर मुंबई की जनता के साथ-साथ कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति बाप्पा का स्वागत किया। टीवी के फेमस होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने भी गणपति भगवान की मूर्ति को अपने घर पर स्थापित किया। इस दिन के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में मनीष पॉल को अपनी बेटी सायशा पॉल के साथ देखा जा सकता है। मनीष वीडियो में किसी से बात कर रहे हैं और उनकी बेटी सायशा उनके साथ खड़ी हैं। इसके बाद वह बेटी का हाथ पकड़कर चले जाते हैं। मनीष और उनकी बेटी सायशा ने मैचिंग आउटफिट पहने थे। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया।​