स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश भर में आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। खासतौर से महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले इस त्यौहार को लेकर वहां पंडाल सजाए गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक गणेश पंडाल के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही पंडाल सजाने वाले संगठन विजय तरुण मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।